भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, लंबे समय बाद कप्तान टेम्बा बावुमा की एंट्री

साउथ अफ्रीका ने भारत दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। लंबे समय बाद टीम में कप्तान टेम्बा बावुमा की एंट्री हुई है। चलिए जानते हैं भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका का स्क्वाड कैसा नजर आने वाला है।
भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, लंबे समय बाद कप्तान टेम्बा बावुमा की एंट्री

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी। बता दें कि इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ महत्वपूर्ण सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इससे पहले साउथ अफ्रीका ए और भारत ए की टीमों के बीच दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। जानकारी के अनुसार, सीरीज 30 अक्टूबर से शुरू होगी। लंबे समय बाद टीम में टेम्बा बावुमा खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि भारत ए और साउथ अफ्रीका ए टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीनियर टीम में मौका दिया जाएगा। साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम भारत दौरे पर आएगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान शुभमन के लिए एक और घरेलू टेस्ट सीरीज में परीक्षा होने वाली है।

टेम्बा बावुमा की वापसी

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम पर नजर डालें तो लंबे समय बाद इसमें टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है। बता दें कि टेम्बा बावुमा सीनियर टेस्ट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका को शानदार प्रदर्शन कराया था। ऐसे में महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज के लिए उनकी कप्तानी साउथ अफ्रीका के लिए बेहद काम आएगी। टीम में जुबैर हम्जा, मार्केस एकरमैन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। वहीं गेंदबाजी में जैसन स्मिथ जैसे खिलाड़ी हैं, साथ ही कायल सिमंड्स भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम इस प्रकार है:

मार्केस एकरमैन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओकुहले सेले, जुबैर हम्जा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन और कोडी यूसुफ।

वनडे सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान

वहीं वनडे सीरीज के लिए भी साउथ अफ्रीका की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी वनडे में मार्केस एकरमैन के पास रहेगी। वनडे टीम में भी जॉर्डन हरमन और रुबिन हरमन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि ओटनील बार्टमैन और कोडी यूसुफ जैसे खिलाड़ियों को भी वनडे टीम में मौका दिया गया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका ए टीमों के बीच होने वाले ये वनडे मुकाबले राजकोट के मैदान पर खेले जाएंगे।

साउथ अफ्रीका ए टीम वनडे के लिए इस प्रकार है:

मार्केस एकरमैन, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, डेलानो पोटगिएटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, जेसन स्मिथ और कोडी यूसुफ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews