किस बल्लेबाज ने लगाए हैं IND vs AUS वनडे मुकाबले में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के? यहां देखिए लिस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी में जुट जाएगी। क्या आप जानते हैं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अब तक के मुकाबलों में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? चलिए जानते हैं।
किस बल्लेबाज ने लगाए हैं IND vs AUS वनडे मुकाबले में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के? यहां देखिए लिस्ट

इस समय सभी की नजरें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर टिकी हुई हैं। भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे। टेस्ट और टी20 से दोनों खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में अब दोनों ही खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में अपना हाथ आजमाएंगे। 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हमेशा से ही वनडे क्रिकेट बेहद शानदार रहता है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

जब भी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच क्रिकेट के मैदान पर मुकाबले खेले जाते हैं, तो कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। एक बार फिर बड़े-बड़े बल्लेबाज इन टीमों में नजर आएंगे। दोनों देशों की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन होता है। चलिए आज हम आपको ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट बता रहे हैं।

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा

बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आता है। छक्कों के मामलों में रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था। बता दें कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक बना चुके हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम कई शानदार पारियां दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 158 गेंदों में 209 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित के बल्ले से कुल 16 छक्के और 12 चौके देखने को मिले थे। इस मैच में भारत ने 383 रन का स्कोर बनाया था और रोहित शर्मा ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज किया था।

रिकी पोंटिंग

बता दें कि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का नाम आता है। भारत के खिलाफ रिकी पोंटिंग ने हमेशा ही शानदार पारियां खेली हैं। साल 2003 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 8 छक्के और 4 चौके लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है।

सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारत के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं। 1998 में कानपुर में खेले गए मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 89 गेंदों में 100 रनों की पारी निकली थी, जिसमें तेंदुलकर ने 7 छक्के और 5 चौके लगाए थे। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी।

रिकी पोंटिंग

बता दें कि इस लिस्ट में चौथा नाम फिर से रिकी पोंटिंग का आता है। साल 2003 में ही रिकी पोंटिंग ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ एक शानदार पारी खेली थी। रिकी पोंटिंग के बल्ले से 103 गेंदों में 108 रनों की पारी निकली थी। अपनी इस पारी में रिकी पोंटिंग ने 7 शानदार छक्के लगाए थे, जिसके चलते रिकी पोंटिंग को भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है।

विराट कोहली

वहीं पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम आता है। विराट कोहली ने दुनिया भर की बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाफ कई रिकॉर्ड दर्ज कर रखे हैं। बता दें कि साल 2013 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों की आतिशी पारी खेली थी। कोहली ने मात्र 52 गेंदों में शतक पूरा किया था। विराट कोहली के बल्ले से कुल 7 छक्के और 8 चौके निकले थे। विराट कोहली ने इस दौरान 192.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews