IND vs ENG 3rd test: भारत की ख़राब शुरुआत, पहले सेशन में गवाए 3 विकेट, शुभमन गिल बिना खाता खोले हुए आउट

IND vs ENG 3rd test: भारत की ख़राब शुरुआत, पहले सेशन में गवाए 3 विकेट, शुभमन गिल बिना खाता खोले हुए आउट

IND vs ENG 3rd test: भारत ने पहले सेशन के खेल तक 90/3 रन बना लिए है। फिलहाल पहले दिन के पहले सेशन के दौरान, भारत ने 3 विकेट गवा दिए है। हालांकि अभी रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

बिना खाता खोले आउट हुए शुभमन गिल :

इससे पहले भारत के लिए अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे रजत पाटीदार 5 रन बनाकर ही पवेलियन की तरफ लौट गए। रजत पाटीदार को टॉम हार्टले ने अपना शिकार बनाया। साथ ही पिछले मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल भी 10 रन ही बना सके। जानकारी के अनुसार शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आज आउट हो गए हैं।

क्रीज पर मौजूद है रोहित शर्मा :

हालांकि अभी क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद है। इससे पहले एक बार रोहित शर्मा को अम्पायर द्वारा आउट दे दिया गया था लेकिन DRS लेने के कारण रोहित आउट होने से बच गए हैं। आपको बता दें 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर उन्हें LBW दिया गया था, लेकिन रिव्यू में पता चला कि बॉल उनके पैड्स पर लगी थी लेकिन उन्हें स्टंप्स के सामने नहीं पाया गया, और वे नॉटआउट रहे। भारत का रिव्यू बचा और टीम ने चौथा विकेट भी नहीं गंवाया।

टीम इंडिया ने 14वें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए थे। जानकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर सिंगल लेकर भारत का स्कोर फिफ्टी तक पहुंचाया है। फ़िलहाल भारत का स्कोर 90/3 है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews