होलकर स्टेडियम में होने वाले IND vs NZ वनडे मुकाबले की टिकट बिक्री इस दिन से होगी शुरू, यहां जानिए टिकट प्राइस की पूरी जानकारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टिकट बिक्री पर नजर बनाए हुए हैं। चलिए जानते हैं कि आपको इस मुकाबले की टिकट कितने रुपए में मिलेगी और इसकी बिक्री कब से शुरू होगी।
होलकर स्टेडियम में होने वाले IND vs NZ वनडे मुकाबले की टिकट बिक्री इस दिन से होगी शुरू, यहां जानिए टिकट प्राइस की पूरी जानकारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। इस वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि अब तक इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही टीम सामने आ सकती है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम वडोदरा में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा और तीसरा व अंतिम मुकाबला होलकर स्टेडियम इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाएगा।

वहीं दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि साउथ अफ्रीका के बाद दोनों खिलाड़ी फिर से मैदान में दिखाई देंगे। बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

कब शुरू होगी टिकट बिक्री?

सबसे ज्यादा इंतजार इंदौर में होने वाले वनडे मुकाबले का किया जा रहा है। अगर आप भी इंदौर में होने वाले इस मुकाबले में मैदान से विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखना चाहते हैं, तो बता दें कि इसकी टिकट बिक्री जल्द ही शुरू होने वाली है। एमपीसीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बिक्री की तारीख का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले की टिकटों की बिक्री 3 जनवरी सुबह 5:00 बजे से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठकर आपको यह टिकट बुक करनी होगी। टिकट ऑनलाइन माध्यम से ही बुक होंगे। आप टिकट www.district.in साइट पर बुक कर सकते हैं।

यहां जानिए सभी टिकट की कीमत

वहीं टिकट की कीमतों पर नजर डालें तो बता दें कि सबसे सस्ती टिकट ईस्ट स्टैंड लोअर चेयर की रहेगी, जिसकी कीमत ₹800 होगी। इसके अलावा वेस्ट स्टैंड लोअर चेयर की टिकट ₹900 की रहेगी। ईस्ट स्टैंड सेकंड फ्लोर की टिकट ₹1000 और ईस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर रेगुलर की टिकट ₹1100 की रहेगी। वहीं ईस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम की टिकट ₹1230 और वेस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम की टिकट ₹1500 की रहेगी। थर्ड फ्लोर की टिकट ₹5400, साउथ पवेलियन सेकंड फ्लोर की टिकट ₹6300 और साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर की टिकट ₹7000 रहेगी। वहीं साउथ पवेलियन लोअर की टिकट ₹5500 की रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews