IND vs PAK : आज खेला जाएगा क्रिकेट का महा-मुकाबला, भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

IND vs PAK : आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। दरअसल आज 19वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने वाले है। यह बड़ा मुकाबला नसाउ काउंटी स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।
IND vs PAK : आज खेला जाएगा क्रिकेट का महा-मुकाबला, भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

IND vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। दरअसल यह रोमांचक मुकाबला 9 जून को भारतीय समयानुसार रात 08 : 00 बजे न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्सुकता है। क्योंकि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं

जानकारी दे दें कि दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच अमेरिका से हार चुका है। वहीं भारत ने आयरलैंड को हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। बाबर आज़म की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम अपनी पहली जीत के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेगी, जबकि भारत की टीम भी अपने विजयी रथ को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी।

जाने आज के मैच की पिच का मिजाज:

दरअसल न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम यह मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में अगर इस मैदान की पिच का मिजाज देखें तो यहां हमेशा से ही गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग का गवाह बनी है। हालांकि अब तक हुए मैचों की बात की जाए तो इसमें यहां बाद में बैटिंग करना काफी फायदेमंद रहा है। दरअसल इस मैदान पर मैच सुबह शुरू होने के चलते पिच पर नमी रहती है, जिस वजह से गेंदबाजों को मदद ज्यादा मिलती है। हालांकि धूप जैसे-जैसे बढ़ती है, पिच बैटिंग के लिए पहली पारी के मुकाबले ज्यादा मददगार हो सकती है।

बल्लेबाजों के लिए चुनौती और मौका:

वहीं न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की पिच पर नजरें जमने के बाद बल्लेबाज लंबी पारी खेल सकते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करने के बाद, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। इस पिच पर बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए धैर्य और तकनीक की जरूरत होगी। खेल के आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका बढ़ जाएगी, जो बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने की कोशिश करेंगे।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11 :

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस राउस।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews