
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भारत ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को 1 के स्कोर पर बड़ा झटका दिया। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने सईम अयूब को जीरो के स्कोर पर आउट कर दिया, जबकि दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को चलता किया। पाकिस्तान ने मात्र 6 के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद टीम ने स्कोर को 20 रनों तक पहुंचा दिया।
दरअसल शुरुआती झटकों ने पाकिस्तान की गति को रोक दिया। पाकिस्तान ने दो ओवर के खेल तक बेहद कम रन बनाए। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बता दें कि मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।
बाल बाल बचे फखर ज़मान
दरअसल, दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने फखर ज़मान को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अंपायर ने फखर ज़मान को आउट करार भी दे दिया, लेकिन फखर ज़मान ने रिव्यू का इस्तेमाल किया और पिचिंग आउटसाइड होने के कारण उनका विकेट बच गया। नहीं तो पाकिस्तान की टीम को तीसरा झटका भी लग जाता। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और टीम को छोटी साझेदारी देना शुरू किया। लेकिन देखना होगा कि टीम कितनी देर तक जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को खेल पाती है।
भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं
प्लेइंग 11 की बात की जाए तो भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन बल्लेबाजी में टीम को मजबूती देंगे। वहीं शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी में अहम रोल निभाएंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को मुख्य गेंदबाज बनाया गया है। पिछले मुकाबले की तरह पाकिस्तान की टीम में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

