पाकिस्तान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने जा रही भारतीय टीम, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का किया जा रहा विरोध

एशिया कप 2025 में होने वाले आज के मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने जा रही है। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध के लिए भारतीय मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया। इसके अलावा दर्शकों को बैनर और पोस्टर ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने जा रही भारतीय टीम, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का किया जा रहा विरोध

आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जाएगा। अब इस मुकाबले में कुछ ही देर का समय रह गया है, लेकिन इससे पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने जा रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध जताने के लिए भारतीय टीम की मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा मुकाबले को लेकर कुछ रूल्स और रेगुलेशंस भी बनाए गए हैं। दरअसल, मैदान में बैनर और पोस्टर ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगी है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ गए। हालांकि कुछ समय पहले तक इस मुकाबले का पूरी तरह से विरोध किया जा रहा था, लेकिन ‘नहीं खेल नीति’ के अनुसार कहा गया कि भारत और पाकिस्तान दोनों मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में आमने-सामने हो सकते हैं।

मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होगा

बता दें कि यह मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। एशिया कप 2025 के इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत कर अब टीमें आमने-सामने होंगी। बता दें कि जो भी टीम आज मुकाबले में जीतेगी वह सुपर-4 में पहुंच जाएगी। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहुंच चुके हैं। स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि दर्शक पोस्टर और बैनर ग्राउंड के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है:

साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews