IND vs SA पहले वनडे मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी, चलिए इस पर नजर डालते हैं। क्या इसमें तिलक वर्मा को मौका दिया जाएगा या फिर ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे? चलिए जानते हैं कि आज भारत कितने स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकता है।
IND vs SA

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज की आज से शुरुआत हो जाएगी। इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बता दें कि टीम में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर शामिल नहीं रहेंगे। ऐसे में इन खिलाड़ियों की जगह किन्हें मौका दिया जाएगा, यह इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। शुभमन गिल ने पिछले कुछ समय में बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

आज होने वाला यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी दिखाई देंगे, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम में और कौन से खिलाड़ी शामिल रहेंगे, चलिए इस पर नजर डालते हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में कैसी नजर आएगी, चलिए जानते हैं।

बल्लेबाजी में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

दरअसल शुभमन गिल इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में ग्रोइन में खिंचाव की समस्या आई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी। यही कारण है कि बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के लिए भी उनके नाम का चयन नहीं किया है। अब भारत के सामने शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ओपनर को लेकर दुविधा खड़ी हो सकती है। हालांकि भारत के पास कई शानदार ओपनर बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ में से कोई एक बल्लेबाज नजर आ सकता है। यशस्वी का पिछला कुछ समय वनडे और T20 में खास नहीं रहा है, ऐसे में भारतीय टीम ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दे सकती है।

मिडिल आर्डर को भी मिल सकती है मंजूरी

वहीं नंबर तीन के स्थान पर विराट कोहली नजर आ सकते हैं। नंबर चार पर ऋषभ पंत और नंबर पांच पर कप्तान केएल राहुल खेल सकते हैं। भारत का मिडिल ऑर्डर बेहद शानदार नजर आ रहा है, जबकि फिनिशर के तौर पर भारतीय टीम नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकती है। सुंदर ने पिछले कुछ मुकाबलों में फिनिशर का रोल अच्छे से निभाया है। जब भी टीम को जरूरत पड़ी है, वाशिंगटन सुंदर हमेशा खड़े रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने इतना खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उन्हें इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मौका दिया जा सकता है।

लोअर बैटिंग को मजबूत करने के लिए टीम में रविंद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी को भी मजबूती देंगे। स्पिन के तौर पर एक बार फिर भारतीय टीम तीन स्पिनर्स को मौका दे सकती है। बता दें कि रांची के इस मैदान में स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। स्पिनर्स कभी भी मुकाबले को पलट सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी के लिए भारत हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को चुन सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews