IND vs SA T20 : टी-20 सीरीज के लिए तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे की टीम में वापसी, पढ़े पूरी खबर

IND vs SA T20 : टी-20 सीरीज के लिए तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे की टीम में वापसी, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। South Africa Squad IND vs SA T20 : IPL 2022 खत्म होने के बाद सबका फोकस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर होगा। क्योंकि यह सीरीज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी। जिसमें दोनों टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज (5 T20 Internationals) खेले जाने है। बता दें कि यह सीरीज 9 जून से शुरू होगी। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम की घोषणा हो गई है।

यह भी पढ़े…IPL 2022 : सटोरिये से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हिसाब मिला, 300 से ज्यादा क्लाइंट का नेटवर्क

हम आपको बता दें कि इस सीरीज में साउथ अफ्रीका (South Africa) की कमान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के हाथों में होगी। वहीं इस टीम में तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे को शामिल किया गया है। वह चोट की वजह से पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर चल रहे थे। वहीं, युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को भी स्क्वॉड में लिया गया है। स्टब्स ने इसी सीजन आईपीएल में भी डेब्यू किया।

दोनों टीमों के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज

मैच तारीख स्थान
पहला मैच 9 जून दिल्ली
दूसरा मैच 12 जून कटक
तीसरा मैच 14 जून विजाग
चौथा मैच 17 जून राजकोट
पांचवां मैच 19 जून बेंगलुरु

दक्षिण अफ्रीकी टीम:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रसी वान डर डुसन, मार्को यानसेन।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews