IND vs SA टेस्ट मैच में होगा बड़ा बदलाव! 2 घंटे की देरी से मिलेगा खिलाड़ियों को लंच, जानिए कारण

इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है जबकि दूसरा मुकाबला गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम पर होगा। लेकिन दूसरे मुकाबले में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। चलिए जानते हैं यह बदलाव क्या है।
IND vs SA

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेटेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। दरअसल भारत ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को मात्र 159 रनों के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि भारत ने अपनी पहली पारी की शुरुआत में जल्द ही पहला विकेट गंवा दिया है। पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जयसवाल मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। देखना होगा कि भारत पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बनाता है। वहीं इस मुकाबले के बाद भारत का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर होने वाला है। यह मैदान पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

दरअसल गुवाहाटी का मैदान भारत का तीसरा स्टेडियम बनने वाला है जो टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम एक नया अध्याय लिखने के लिए मैदान में उतरेगी। जानकारी दे दें कि इस मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2017 में खेला गया था। जानकारी दें कि गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में लंच ब्रेक में बड़ा बदलाव किया गया है। जानते हैं कि ऐसा क्यों किया गया है।

जानिए कितनी बजे से खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। गुवाहाटी देश के पूर्वोत्तर में स्थित है, जिसकी वजह से यहां सूरज जल्दी निकलता है और जल्दी ढलता भी है। गुवाहाटी में सुबह 5:30 बजे ही सूरज उग जाता है, जबकि 4:30 बजे सूरज ढल जाता है। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबले में समय में बड़ा बदलाव किया जाएगा। मुकाबला सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस सुबह 8:30 बजे ही हो जाएगा। इसके साथ ही एक और बड़ा बदलाव इस मुकाबले में देखने को मिलेगा।

2 घंटे की देरी से लंच मिलेगा

बता दें कि गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में खिलाड़ियों को 2 घंटे की देरी से लंच मिलेगा। इसका कारण है टी ब्रेक। दरअसल आमतौर पर जो टी ब्रेक दोपहर 2:30 बजे लिया जाता है, अब उसे सुबह 11:00 बजे लिया जाएगा। हालांकि यह सिर्फ इस मुकाबले के लिए ही किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे टी ब्रेक होने के बाद दूसरे सेशन में लंच ब्रेक होगा, यानी लंच ब्रेक दोपहर 1:20 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews