IND-ZIM : आज खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच, क्या पहले मैच की हार का बदला लेगी टीम इंडिया? पढ़ें यह खबर

IND-ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज इस मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम वापसी करना चाहेगी।
IND-ZIM : आज खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच, क्या पहले मैच की हार का बदला लेगी टीम इंडिया? पढ़ें यह खबर

IND-ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दरअसल हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को पहले मैच में जिम्बाब्बे ने 13 रन से हरा दिया है। जिससे जिम्बाब्बे इस सीरीज में 0-1 से आगे चल रहे हैं। वहीं आज के इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

पहले मैच का हाल:

दरअसल पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। रियान पराग, अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। तीनों बल्लेबाज मिलकर केवल 8 रन ही बना सके। भारतीय बल्लेबाजी क्रम जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया और टीम को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा।

टीमों का आपसी इतिहास:

बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 6 मैचों में भारत विजयी रहा है जबकि 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं। खास बात यह है कि भारतीय टीम ने अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी है।

मैच विवरण:

दूसरा टी-20: इंडिया बनाम जिम्बाब्वे
तारीख: 7 जुलाई
स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे
टॉस: 4:00 PM
मैच प्रारंभ: 4:30 PM

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

जानकारी दे दें कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक कुल 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 23 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि इन 23 मैचों में किसी भी कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय नहीं लिया। यहां टॉस जीतने के बाद मैच जीतने की संभावना 53.7% है। हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम संभवतः पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews