भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली T20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल आया सामने, इन मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2025 के बाद साउथ अफ्रीका के साथ नवंबर के महीने में T20 सीरीज खेलने वाली है। इसके अलावा, इस साल भारतीय टीम को एशिया कप का महान टूर्नामेंट भी खेलना है। साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का शेड्यूल अब सामने आ गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली T20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल आया सामने, इन मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले

भारत में इस समय आईपीएल 2025 का महा टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस समय सभी खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट में व्यस्त हैं। सभी अपनी-अपनी टीम के लिए खिताब जीतने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के बाद कई महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो गई है। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आने वाली है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का शेड्यूल अब सामने आ गया है। इस खबर में हम आपको आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल बताने जा रहे हैं। भारत किन तारीखों में साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला खेलेगा और ये मुकाबले कहां खेले जाएंगे।

आईपीएल के बाद यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले जाएंगे

भारतीय क्रिकेट टीम नवंबर-दिसंबर महीने में साउथ अफ्रीका के साथ पांच T20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसके अलावा, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इतना ही नहीं, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। ऐसे में आईपीएल 2025 के बाद भारतीय क्रिकेटर्स का शेड्यूल एकदम पैक नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप का टूर्नामेंट भी खेलना है। आईपीएल 2025 सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह इन बड़े टूर्नामेंट की तैयारी करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। सभी खिलाड़ियों को इस दौरान बड़े मैच मिलेंगे। बता दें कि एशिया कप का टूर्नामेंट इस बार T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में चुने जाने का मौका रहेगा। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आईपीएल 2025 में कौन सा खिलाड़ी सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है और किसे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलती है।

साउथ अफ्रीका के साथ होगी T20 और वनडे सीरीज

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान वह पांच T20 मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी, जिनका शेड्यूल अब सामने आ गया है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के साथ पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के मैदान पर होगा। वहीं, तीसरा वनडे मुकाबला 6 दिसंबर को विजाग के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत के साथ पांच T20 मुकाबले भी खेलेगी, जिसके तहत –

पहला मुकाबला 9 दिसंबर – कटक

दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर – नागपुर

तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर – धर्मशाला

चौथा मुकाबला 17 दिसंबर – लखनऊ

पांचवां मुकाबला 19 दिसंबर – अहमदाबाद

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews