
इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ने पाकिस्तान को 7 रन से हरा दिया है। ओमान में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वहीं इस निर्णय पर खरा उतरते हुए भारत ने शानदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को 184 रनों का लक्ष्य दिया। दरअसल इस जीत के साथ ही भारत ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अपना पहला मुकाबला जीता है।
वहीं पाकिस्तान की और से भी अच्छा खेल देखने को मिला। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जिसके चलते पाकिस्तान टीम 7 रनों से मुकाबला हार गई।
अंशुल कंबोज का जबरदस्त प्रदर्शन
दरअसल शनिवार को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। तिलक ने महज 35 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं भारत की और से विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 36 और स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने 35 रनों का योदान दिया। इसके साथ ही नेहाल वढेरा ने आतिशी पारी खेलते हुए 25 रन बनाए। वहीं भारत की और से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इस शानदार के चलते अंशुल को प्लेयर ऑफ दी मैच भी चुना गया।
सुफियान और अभिषेक शर्मा के बीच हुई बहस
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाडी अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी बॉलर सुफियान मुकीम के बीच बहस देखने को मिली। दरअसल सुफियान पाकिस्तान की ओर से 7वां ओवर करने आए थे। वहीं सुफियान ने इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट ले लिया। जिसके बाद सुफियान ने अभिषेक को मुंह पर उंगली रख कर पवेलियन की और जाने का इशारा किया। जिसपर अभिषेक शर्मा नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस छिड़ गई। हालांकि इस गरमा गर्मी को अंपायर ने शांत करवा दिया।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार थी
इंडिया-ए की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, आयुष बडोनी, नेहाल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम और वैभव अरोड़ा।
पाकिस्तान-ए की टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/कप्तान), हैदर अली, यासिर खान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अब्बास आफरीदी, मोहम्मद इमरान, जमान खान और सुफियान मुकीम।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

