Commonwealth games 2022 : टेबल टेनिस में भारत का शानदार आगाज, मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला एवं रीथ टेनिसन की जोड़ी ने जीते अपने मुकाबले

Commonwealth games 2022 : टेबल टेनिस में भारत का शानदार आगाज, मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला एवं रीथ टेनिसन की जोड़ी ने जीते अपने मुकाबले

खेल, डेस्क रिपोर्ट। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले दिन यहां भारत के लिए टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक की आस मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला एवं रीथ टेनिसन की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार आगाज किया है। मनिका ने साउथ अफ्रीका की मुशफिकुह कलामी को 3-0 से मात दी। उन्होंने मुशफिकुर कलाम को सीधे गेमों में 11-5, 11-3, 11-2 से हराया। भारत 2-0 से आगे।

इससे पहले श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा पटेल की जोड़ी को 3-0 से मात दी मात दी। अकुला और टेनिसन ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई और साउथ अफ्रीकन जोड़ी को वापसी का मौका ही नहीं दिया।

अकुला और टेनिसन की जोड़ी ने पहला और दूसरा गेम 11-7, 11-7 और तीसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews