चैंपियंस ट्रॉफी के प्रमोशन को लेकर भारत-पाकिस्तान हुए आमने सामने, जय शाह ने ट्रॉफी को POK में प्रमोट करने पर जताई आपत्ति

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल अब ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्रमोट करने पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। दरअसल उन्होंने इसपर आपत्ति जताई है।
चैंपियंस ट्रॉफी के प्रमोशन को लेकर भारत-पाकिस्तान हुए आमने सामने, जय शाह ने ट्रॉफी को POK में प्रमोट करने पर जताई आपत्ति

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दअरसल इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है। ऐसे में भारत को लेकर सवाल पूछा जा रहा है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? हालांकि इसपर भारत ने शुरुआत से अपना रुख साफ किया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। दरअसल भारत चाहता है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर हो। वहीं पाकिस्तान इसे लेकर राजी नहीं है।

अब इस मामले में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुमाने पर बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लेकर पाकिस्तान की निंदा की है।

जय शाह ने पाकिस्तान के फैसले की निंदा की

दरअसल पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर एलान किया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी प्रमोट किया जाएगा। जिसके बाद दोनों देशों के बीच इसे लेकर विवाद छिड़ गया। सूत्रों की मानें तो इस मामले में बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उनके इस फैसले की निंदा की है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्रमोट करने पर आपत्ति जाहिर की है। वहीं इसके चलते अब एक बार इस बात पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या भारत पाकिस्तान में अपने मैच खेलने के लिए राजी हो जाएगा। हालांकि इस मामले ने इसपर और असर डाल दिया है।

जानिए पाकिस्तान ने क्या लिखा?

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के प्रमोट का शेड्यूल जारी किया गया। पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने इसे जारी करते हुए लिखा कि “पाकिस्तान इसके लिए तैयार रहे..16 नवंबर से इस्लामाबाद से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्रमोशन का आगाज हो रहा है। इसके अलावा इस ट्रॉफी का प्रमोशन सकारडू, मुर्री, हूंजा और मुजफ्फराबाद में भी किया जाएगा। इसके साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए पाकिस्तान ने लिखा है कि “इस प्रमोशन के दौरान आप इस शानदार ट्रॉफी का दीदार कर सकते हैं, जिसे सरफराज खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने साल 2017 में ओवल के मैदान पर जीता था।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews