India-Sri Lanka series : 26 जुलाई से शुरू होगी भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज, जानिए कौन हो सकता है भारतीय टीम का कप्तान

India-Sri Lanka series : भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 क्रिकेट सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। 26 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज में दोनों टीमें 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेलेंगी।
India-Sri Lanka series : 26 जुलाई से शुरू होगी भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज, जानिए कौन हो सकता है भारतीय टीम का कप्तान

India-Sri Lanka series : भारत और श्रीलंका के बीच आने वाली क्रिकेट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दरअसल श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला का शेड्यूल जारी किया। पहला टी-20 मुकाबला 26 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले श्रीलंका के टी-20 कप्तान वानिंदू हसरंगा ने अपनी कप्तानी छोड़ दी है।

गंभीर का पहला कार्यकाल

दरअसल इस दौरे में भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर के लिए यह पहला असाइनमेंट होगा। गंभीर ने हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच का पदभार संभाला है। 42 वर्षीय गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है, जिनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हुआ। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

श्रीलंका के नए कोच

वहीं श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या भी इस दौरे से अपने अंतरराष्ट्रीय कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, क्योंकि वह श्रीलंका टीम को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

टी-20 और वनडे श्रृंखला का शेड्यूल

टी-20 श्रृंखला:

पहला टी-20: 26 जुलाई को पल्लेकेले में शाम 7:00 बजे से
दूसरा टी-20: 28 जुलाई को गाले में शाम 7:00 बजे से
तीसरा टी-20: 30 जुलाई को कोलंबो में शाम 7:00 बजे से

29 जून को वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया वर्तमान में जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल की कप्तानी में युवा टीम भेजी है। इस दौरे से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

वनडे श्रृंखला:

पहला वनडे: 1 अगस्त को कोलंबो में
दूसरा वनडे: 3 अगस्त को दांबुला में
तीसरा वनडे: 5 अगस्त को पल्लेकेले में

राहुल या पंड्या हो सकते है कप्तान :

भारतीय टीम के नए कप्तान की घोषणा अभी बाकी है। हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी मिल सकती है, जो टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के वाइस कैप्टन थे। वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को सौंपे जाने की संभावना है।

सीनियर खिलाड़ियों को आराम

दरअसल BCCI ने पिछले हफ्ते टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका दौरे से आराम देने का फैसला किया है। वनडे टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या या केएल राहुल को सौंपी जा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews