“करो या मरो का मुकाबला कल..” सीरीज में बने रहने के लिए Team India को मैच जीतना जरूरी, जानें कहां देख सकेंगे लाइव

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानि 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया को पहले वनडे में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया मैच जीतकर बराबरी की कोशिश करेगी। चलिए जानते हैं की दूसरा वनडे आप कहां देख पाएंगे?
“करो या मरो का मुकाबला कल..” सीरीज में बने रहने के लिए Team India को मैच जीतना जरूरी, जानें कहां देख सकेंगे लाइव

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज जारी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानि 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया को पहले वनडे में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया मैच जीतकर बराबरी की कोशिश करेगी। अगर देखा जाए तो यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा है। अगर टीम इंडिया सीरीज में बने रहना चाहती है तो यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप व वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। वहीं फ्री में आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली हार

पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही वनडे में भारतीय टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। ना तो इस मुकाबले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चला और ना ही वर्तमान कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेल पाए। बता दें कि पहला मुकाबला 26-26 ओवर का खेला गया। भारत 26 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। DLS नियम के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम 21.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews