India Vs Australia : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से दी मात, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

India Vs Australia : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से दी मात, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

India Vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जहाँ भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में वनडे सीरीज 1-2 से हार गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से हराया। टीम इंडिया घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज हारी है। इस दौरान भारतीय टीम ने 24 सीरीज जीती और 2 ड्रॉ खेली हैं।

भारतीय टीम चार साल बाद अपने घर में कोई वनडे सीरीज हारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई इसके जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और विराट कोहली के अर्धशतक के चलते मैच जीतने के करीब पहुंचा था, लेकिन अंत में भारत ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 49.1 ओवर में 248 पर सिमट गई। कुलदीप आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए, जबकि मोहम्मद सिराज नाबाद रहे।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अधिकतर बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। वहीं ओपनर मिचेल मार्श ने 47 रन की पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 38 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 28, मार्कस स्टोइनिस ने 25, ट्रेविस हेड ने 33 और डेविड वार्नर ने 23 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।

इस सीरीज का पहला मैच भारत ने मुंबई में पांच विकेट से जीता था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज भी जीत ली।

फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को एक टी-20 और 5 वनडे की सीरीज 3-2 से हराई थी। इसके बाद टीम ने 7 वनडे और 6 टेस्ट सीरीज जीती। टीम ने इस दौरान 13 टी-20 सीरीज में 11 जीती और 2 ड्रॉ खेली। इस तरह भारत तीनों फॉर्मेट मिलाकर घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद कोई श्रृंखला हारा है।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews