India vs England : रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट से हुए बाहर, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी

India vs England : रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट से हुए बाहर, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी

खेल, डेस्क रिपोर्ट। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, जानकारी मिल रही है कि कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) बर्मिंघम के एजबेस्टन में एक जुलाई 2022 से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। अब उनकी जगह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।

यह भी पढ़े…स्वस्थ और सफेद दांतों के लिए जरूर खाएं ये फूड्स

आपको बता दें कि लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच के बीच रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह अब तक पूरी तरह फिट नहीं सके हैं। ऐसे में टीम इंडिया नए कप्तान बुमराह के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी, वहीं जसप्रीत बुमराह के टेस्ट टीम की अगुआई करने का मतलब है कि 35 साल बाद कोई तेज गेंदबाज टीम इंडिया की कमान संभालेगा।

यह भी पढ़े…उदयपुर कांड को लेकर इंदौर में भी सक्रियता, अमन-चैन को लेकर पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

गौरतलब है कि मार्च 1987 में कपिल देव के बाद से किसी भी तेज गेंदबाज ने टेस्ट में भारत का नेतृत्व नहीं किया है। इस साल की शुरुआत में बुमराह को दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया था। वहीं कपिल देव के बाद पिछले 35 साल में दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री, कृष्णामचारी श्रीकांत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली, लेकिन इनमें से एक भी तेज गेंदबाज नहीं था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews