खिलाड़ी और फैंस दोनों अपनी हद में रहें…भारत पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान!

14 सितंबर को क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। वहीं, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने फैंस को वार्निंग दी है। चलिए जानते हैं उन्होंने इस मुकाबले को लेकर क्या कहा है।
खिलाड़ी और फैंस दोनों अपनी हद में रहें...भारत पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान!

14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के बड़े प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने होंगे। 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। हालांकि, अभी से इस मुकाबले को लेकर फैंस और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। लेकिन अब इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने फैंस और खिलाड़ियों को वार्निंग दी है। वसीम अकरम का कहना है कि फैंस और खिलाड़ी इस मुकाबले के दौरान अपनी हद में रहें।

जानकारी के मुताबिक, एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और हांगकांग की टीमें शामिल हैं।

फैंस और खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा: वसीम अकरम

एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान का होने वाला है। इसी मुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें टिकी हुई हैं। इस मुकाबले से पहले वसीम अकरम ने लोगों से भावुक अपील की है। दरअसल, वसीम अकरम का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान खिलाड़ियों में अलग उत्साह होता है और फैंस भी इस मुकाबले को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनका कहना है कि इस मुकाबले के दौरान फैंस और खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। दोनों टीमों के बीच इस प्रतियोगिता में कुल तीन बार टक्कर हो सकती है। पहला मुकाबला 14 सितंबर को लीग स्टेज में होगा, जबकि दोनों टीमें 21 सितंबर को सुपर-4 में भी आमने-सामने आ सकती हैं।

खिलाड़ी और फैंस दोनों अपनी हद में रहें

दरअसल, वसीम अकरम ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला एशिया कप 2025 का मुकाबला अब तक हुए मुकाबलों की तरह ही शानदार होगा। लेकिन मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी और फैंस दोनों अपनी हद में रहेंगे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति तनावपूर्ण है। हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिला था, जिसके चलते कई लोग भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे क्रिकेट मुकाबले से नाराज हैं। इसे लेकर पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी वसीम अकरम का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दुनिया भर के लोग देखते हैं। मैं चाहता हूं कि फैंस और खिलाड़ी दोनों मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews