India Vs South Africa : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

India Vs South Africa : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। भारत और साउथ अफ्रीका (india vs south africa) के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहाँ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उनकी जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को बाहर कर ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को मौका दिया गया है।

बता दें कि अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज जीती है। 12 महीने पहले यूएई में हुए टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम शुरुआती दौर में बाहर हो गई थी। इस बार टीम में सुधार दिख रहा है। एशिया कप के बाद शीर्ष भारतीय बल्लेबाजी में भी सुधार हुआ है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews