Commonwealth games 2022 : पहले दिन ही कोर्ट में छाए भारतीय शटलर्स, चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को दी 5-0 से मात

Commonwealth games 2022 : पहले दिन ही कोर्ट में छाए भारतीय शटलर्स, चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को दी 5-0 से मात

खेल, खेल रिपोर्ट। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां टेबल टेनिस, हॉकी और बॉक्सिंग में देश के खिलाड़ियों ने जीत के साथ आगाज किया। हालांकि, क्रिकेट, स्विमिंग, ट्रॉयथलन एवं अन्य खेलों में भारत को निराशा हाथ लगी। लेकिन पहले दिन सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जहां भारतीय शटलर्स ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के होश ही उड़ा दिए। पीवी सिंधु की अगुवाई में टीम ने पाकिस्तान को 5-0 से मात दी।

बैडमिंटन के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में सबसे पहले सुमीत एवं माचिमांडा पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने पाकिस्तान के सईद भट्टी एवं गजाला सिद्दीकी की जोड़ी को 21-9, 21-12 से मात दी। इसके अगले मुकाबले में पदक की आस किदाम्बी श्रीकांत ने मुराद अली को आसानी से हराकर 21-7, 21-12 से जीत दर्ज की।

इसके अगले मुकाबले में कोर्ट पर आई कॉमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक डबल मेडलिस्ट पीवी सिंधु, जिन्होंने पाकिस्तान की महूर शहजाद को टिकने तक का मौका नहीं दिया और 21-7, 21-6 से मैच अपने नाम किया।

इसके बाद चिराग शेट्टी और सात्विक सैराज रंकीरेड्डी ने पाकिस्तान के मुराद अली और इरफान सईद भट्टी के खिलाफ 21-12, 21-9 से जीत के साथ भारत के लिए 4-0 की बढ़त बना ली और अंत में बची हुई कसर ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला ने पूरी कर दी, जिन्होंने महिला मिश्रित में महूर शहजाद और गजाला सिद्दीकी की जोड़ी को 21-4, 21-5 से मात देकर भारत को 5-0 से जीत दिला दी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews