Indian Cricket Team : तूफान के चलते सोमवार शाम से बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम आज शाम 7.45 बजे तक पहुंच सकती है भारत, पढ़ें यह अहम खबर

Indian Cricket Team : भारतीय टीम, जो सोमवार शाम को बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भरने वाली थी, तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है। आज शाम 7.45 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंच सकती है।
Indian Cricket Team : तूफान के चलते सोमवार शाम से बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम आज शाम 7.45 बजे तक पहुंच सकती है भारत, पढ़ें यह अहम खबर

Indian Cricket Team : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद, टीम को भारत लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम, जो सोमवार शाम को बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भरने वाली थी, तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है। दरअसल तूफान के कारण एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं और टीम को अनिश्चितता का सामना करना पड़ा है।

तूफान बेरिल का प्रभाव:

दरअसल तूफान बेरिल, एक कैटेगरी 4 का तूफान, बारबाडोस से लगभग 570 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित है और 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। वहीं इस तूफान की वजह से एयरपोर्ट के संचालन को बंद कर दिया गया है, जिससे टीम इंडिया की वापसी में देरी हो गई है।

बीसीसीआई की चार्टर्ड फ्लाइट की योजना:

जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की सुरक्षित वापसी के लिए चार्टर्ड फ्लाइट भेजने का निर्णय लिया है। PTI के मुताबिक, टीम के ब्रिजटाउन से शाम 6 बजे स्थानीय समयानुसार (3 जुलाई, 3:30 AM भारतीय समयानुसार) रवाना होने और बुधवार को शाम 7.45 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

बारबाडोस की प्रधानमंत्री का बयान:

वहीं बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने PTI को बताया, “मैं वास्तव में एयरपोर्ट के स्टाफ के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम जल्द सामान्य फ्लाइट्स फिर से शुरू करना चाहते हैं।” प्रधानमंत्री के इस बयान से उम्मीद की जा सकती है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी और टीम इंडिया की वापसी संभव हो सकेगी।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत:

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीता, और इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद भारत का झंडा गाड़ा है। इसके साथ ही, भारतीय टीम ने 11 साल बाद ICC की कोई ट्रॉफी अपने नाम की है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि, इस कार्यक्रम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews