ब्रिटेन को पेनलेटी शूटआउट में धूल चटा पेरिस ओलंपिक मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, श्रीजेश ने दीवार बन रोके ब्रिटेन के गोल

दूसरे क्वार्टर में भारत को बड़ा झटका तब लगा जब 17वें मिनट में अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला। उनकी हॉकी स्टिक ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी के सिर में लग गई, जिससे उन्हें मैदान से बाहर भेजा गया।
ब्रिटेन को पेनलेटी शूटआउट में धूल चटा पेरिस ओलंपिक मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, श्रीजेश ने दीवार बन रोके ब्रिटेन के गोल

Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक के 9वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पीआर श्रीजेश ने ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से किए गए कई गोल बचाए। भारत 10 प्लेयर्स के साथ खेल रहा था, तो ऐसे में लग रहा था कि ग्रेट ब्रिटेन की टीम आसानी से मुकाबला जीत जाएगी, लेकिन पीआर श्रीजेश ने कोई गोल नहीं होने दिया।

निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट हुआ। इसमें भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल किए, जबकि इंग्लैंड के दो शॉट पीआर श्रीजेश ने बचा लिए। वह भारत की जीत में सबसे बडे़ नायक साबित हुए हैं। दरअसल, वह ब्रिटेन और गोल के बीच में बड़ी दीवार बन गए थे। उनकी वजह से ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच पाई है।

ब्रिटेन ने लिया रिव्यू

ग्रेट ब्रिटेन की तेज शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस दिखाया। शुरुआती मिनटों में ब्रिटेन ने मैच में अपना दबदबा बनाने की कोशिश की। 5वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन ने पहला प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद ब्रिटेन ने रिव्यू लिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो पेनल्टी कॉर्नर मिले।

दूसरे क्वार्टर में लगा झटका

दूसरे क्वार्टर में भारत को बड़ा झटका तब लगा जब 17वें मिनट में अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला। उनकी हॉकी स्टिक ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी के सिर में लग गई, जिससे उन्हें मैदान से बाहर भेजा गया और भारत को 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से चार मिनट पहले ब्रिटेन को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके। फिर 27वें मिनट में ब्रिटेन ने कड़ी मेहनत के बाद बराबरी का गोल किया। बाएं फ्लैंक से गेंद ली मॉर्टन के पास आई, जिन्होंने गोलपोस्ट के सामने खड़े होकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

सुमित को मिला ग्रीन कार्ड

34वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने दोनों प्रयासों को बेहतरीन तरीके से बचा लिया, जिससे भारत की बढ़त बनाए रखने में मदद मिली। 40वें मिनट में भी श्रीजेश ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को रोकते हुए ग्रेट ब्रिटेन को बढ़त लेने से रोका। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को सफलता नहीं मिली और स्कोर वही 1-1 पर कायम रहा। मैच के आखिरी मिनट में भारत के सुमित को ग्रीन कार्ड मिला।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews