Commonwealth Games 2022 : लॉन बाउल्स में भारत ने जीता दूसरा मेडल

Commonwealth Games 2022 : लॉन बाउल्स में भारत ने जीता दूसरा मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिलाओं के गोल्ड मेडल जीतने से पहले जिस खेल को भारत में कोई जानता तक नहीं था, उसमें अब उसके खिलाड़ियों ने देश को दूसरा मेडल तोहफे में दिया है। लॉन बाउल के टीम इवेंट (फोर) में भारत की महिलाओं के गोल्ड के बाद अब पुरुषों ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम को फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड ने 5-18 से हराया। विजेता टीम में सुनील, नवनीत, चंदन और दिनेश शामिल है।

Team India wins 🥈in the final of #LawnBowls Men’s Team event – Sunil, Navneet, Chandan & Dinesh vs Northern Ireland

Great Work Team👍

Let’s #Cheer4India 🇮🇳#India4CWG2022 pic.twitter.com/2EpK1P9FM3

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022

इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 13-12 के अंतर से हराकर भारत को कम से कम रजत पदक का आश्वासन दिया था। नॉर्दन आयरलैंड का लॉन बाउल में आखिरी गोल्ड मेडल 1998 केकॉमनवेल्थ गेम्स में आया था।

बता दे, कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स को पहले संस्करण (1930, हैमिल्टन, कनाडा) में शामिल किया गया था। इस गेम में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के नाम, जिन्होंने 20 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है।

महिलाओं ने रचा था इतिहास

इससे पहले महिला टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 17-10 से देकर भारत के लिए लॉन बाउल का पहला ऐतहासिक गोल्ड मेडल जीता था। इस जीत की हीरो रही लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया और रूपा रानी, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की टैली में एक और गोल्ड मेडल जोड़ा।

आपको बता दे, मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 29 हो गई है, जिसमें 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 9 गोल्ड शामिल है। भारत ने वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा 10 और कुश्ती में 6 पदक नाम किए है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews