IND vs BAN T20I Series के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, मयंक यादव और जितेश शर्मा को भी टीम में मिला मौका

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। इस बार टीम में आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक यादव को भी मौका दिया गया है।
IND vs BAN T20I Series के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, मयंक यादव और जितेश शर्मा को भी टीम में मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। जानकारी दे दें कि यह आगामी सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। इस सीरीज में तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। दरअसल इस सीरीज में मयंक यादव और नितीश रेड्डी जैसे नए खिलाड़ियों को मौका भी दिया गया है।

दरअसल आगामी बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार यह सीरीज भारत के लिए बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि टीम में इस बार कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का पहला टी 20 मैच 6 अक्टूबर, दूसरा 9 अक्टूबर और सीरीज का आखिरी मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।

150 किमी/घंटा की स्पीड से गेंद फेकनें की काबिलियत

बता दें कि बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम का ऐलान करते हुए कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। जानकारी के अनुसार मयंक यादव, जिन्होंने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। अब उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। बता दें कि मयंक अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जानें जाते हैं। दरअसल उन्होंने आईपीएल में 150 किमी/घंटा की स्पीड से गेंद फेंककर सबका ध्यान अपनी और खींचा था।

वरुण चक्रवर्ती और जितेश शर्मा को भी मिला मौका

वहीं इसके साथ ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में जगह दी गई है। दरअसल उन्होंने आखिरी बार 2021 में भारतीय टीम के लिए मैच खेला था, और अब तीन साल बाद उन्हें फिर से खेलने का अवसर मिला है। वहीं विकेटकीपर की भूमिका के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को भी इस बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम इस प्रकार है

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews