बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, ऋषभ पंत और केएल राहुल की टीम में हुई वापसी

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। हालांकि अभी पहले टेस्ट के लिए ही टीम का एलान किया गया है। जिसमें कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है।
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, ऋषभ पंत और केएल राहुल की टीम में हुई वापसी

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। वहीं ऐसे में सभी को नजरें भारतीय टीम के चुनाव पर टिकी हुई थी। वहीं अब लंबे इंतजार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का एलान कर दिया गया है। दरअसल इस टीम में ध्रुव जुरेल, सुरफराज खान जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं।

इस टीम में सबसे खास बात है कि ऋषभ पंत और केएल राहुल की वापसी हुई है, जो चोट से ठीक होने के बाद फिर से टीम में शामिल हुए हैं। वहीं इसके साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने का अवसर मिलने जा रहा है।

पंत, राहुल और कोहली की वापसी

दरअसल ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी एक अच्छी खबर है। बता दें कि पंत का पिछला टेस्ट मुकाबला भी बांग्लादेश के खिलाफ था, और अब वह फिर से इसी टीम के खिलाफ उतरने वाले हैं। वहीं दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद, एक सड़क हादसे ने उन्हें क्रिकेट से दूर कर दिया था। वहीं इसके साथ ही केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है। जबकि लंबे समय बाद विराट कोहली भी सफ़ेद जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर 2024 से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद उन्हें कई महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना है। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में आयोजित होगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी आमने-सामने होंगी।

यहां देखिए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड:

टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews