सिडनी टेस्ट में भारत की पहली पारी 185 रन पर ऑल आउट, पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन पर गवाया पहला विकेट

सिडनी में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज फेल नजर आए और भारत ने अपनी पहली पारी में मात्र 185 रन बनाए।
सिडनी टेस्ट में भारत की पहली पारी 185 रन पर ऑल आउट, पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन पर गवाया पहला विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 185 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। भारतीय पारी की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। ऋषभ पंत ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

दरअसल शुभमन गिल ने 20 रनों का योगदान दिया, जबकि विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अंतिम समय में 22 महत्वपूर्ण रन जोड़े। जिससे टीम का स्कोर 185 तक पहुंच सका।

स्कॉट बोलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में स्कॉट बोलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 ओवर में 8 मेडन डालते हुए 31 रन देकर 4 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन लियोन ने 1 विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम बेहद कम स्कोर पर सिमट गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 9 रन पर 1 विकेट गंवा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने किया शानदार प्रदर्शन

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को मात्र 2 रन पर आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक सैम कोनस्टास 7 रन बनाकर नाबाद थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन कैसा प्रदर्शन करता है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। पहली पारी में भारत को कम स्कोर पर रोकने के बाद, ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच पर पकड़ मजबूत कर सकता है। बता दें कि इस मैच में भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं, जिसके चलते जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews