IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स ने 7 विकटों से जीता IPL का खिताब

IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स ने 7 विकटों से जीता IPL का खिताब

खेल, डेस्क रिपोर्ट। IPL 2022 का फाइनल मैच गुजरात और राजस्थान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहाँ गुजरात ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

आपको बता दें कि शुभमन गिल ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई। GT के कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच के हीरो साबित हुए। उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ-साथ 34 रन भी बनाए। हार्दिक पांचवीं बार IPL फाइनल खेलने उतरे थे और हर बार वो चैंपियन बने। इससे पहले चार बार एक खिलाड़ी के रूप में वो मुंबई की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे।

युजवेंद्र चहल ने हार्दिक का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इमरान ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चहल ने इस सीजन में 27 विकेट लिए हैं जबकि ताहिर ने 26 शिकार किए थे। चहल इस विकेट के साथ ही सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और पर्पल कैप उनके पास चली गई है।

गुजरात टाइटंस IPL खिताब जीतने वाली अब तक की 7वीं टीम बन गई है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (1 बार), चेन्नई सुपर किंग्स (4 बार), कोलकाता नाइट राइडर्स (2 बार), मुंबई इंडियंस (5 बार), डेक्कन चार्जर्स (1 बार) और सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार) ने खिताब जीता है। सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने अपने पहले सीजन में खिताब जीता। इससे पहले यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में किया था। 2008 में पहली बार IPL का आयोजन हुआ था।

आपको बता दें कि राजस्थान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है और पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है। गुजरात की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव करते हुए लोकी फर्ग्यूसन को वापस बुलाया है, जबकि अल्जारी जोसेफ को बाहर किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पड्डीकल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस- ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews