IPL 2022: खत्म हुआ सबसे बड़े टूर्नामेंट का इंतज़ार, 26 मार्च से फैंस पर फिर चढ़ेगा आईपीएल का बुखार

IPL 2022: खत्म हुआ सबसे बड़े टूर्नामेंट का इंतज़ार, 26 मार्च से फैंस पर फिर चढ़ेगा आईपीएल का बुखार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IPL के फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। बता दे कि 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere league) शुरू होने वाला है। यह आईपीएल का 15वां संस्करण है। बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल के शेड्यूल को घोषणा कर दी है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा।  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच आयोजित होगा। इस बार करीब 10 टीम भाग लेगी।

यह भी पढ़े… MP Budget Session 2022 : सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र, मंत्री-विधायकों के लिए गाइडलाइन जारी

बता दें कि इस साल मैच अलग ही अंदाज में खेला जाएगा। सभी टीमों को 10 दो ग्रुप में बांटा गया है और यह ग्रुप फाइनल खेलो और जीते हुए टाइटल्स पर आधारित होगा। बता दें कि इस बार सभी मैच महाराष्ट्र में आयोजित किए जाएंगे, तीन मुंबई में और एक पुणे में। इस साल आईपीएल 29 मई तक चलेगा। इस बार का मैच अलग होगा क्योंकि दो नई टीमें भी इस मैच में शामिल होंगी। 14 लीग मैच 10 टीम द्वारा खेला जाएगा। 65 दिन तक चलने वाले इस खेल में 70 लीग मैच, 12 डबल हेडर्स, 55 मैच मुम्बई में और 15 पुणे में खेले जायेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews