IPL 2022 : लखनऊ ने कोलकाता को 75 रन से हराया

IPL 2022 : लखनऊ ने कोलकाता को 75 रन से हराया

खेल, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 53वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया, जहाँ लखनऊ की टीम ने कोलकाता को 75 रन से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कोलकाता की टीम 14.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।

आपको बता दें की KKR के लिए सबसे ज्यादा रन आंद्रे रसेल ने बनाए उन्होंने 45 रनों की पारी खेली। न्होंने अपनी 19 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा विकेट आवेश खान और जेसन होल्डर के खाते में आए। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। होल्डर के इस ओवर की पहली दो गेंदों पर सुनील नरेन और टिम साउदी कैच आउट हुए। वहीं, तीसरी गेंद पर हर्षित राणा के रन आउट होते ही केकेआर की टीम मैच हार गई।

इस मैच में लखनऊ के दो गेंदबाजों ने विकेट मेडन फेंका। मोहसिन ने केकेआर की पारी का पहला ओवर विकेट मेडन डाला था। मोहसिन ने बिना कोई विकेट डाले बाबा इंद्रजीत को पवेलियन भेजा था। इसके बाद केकेआर की पारी का सातवां ओवर आवेश ने विकेट मेडन फेंका। इस ओवर में आवेश ने नीतीश को पवेलियन भेजा और कोई रन नहीं दिया।

लखनऊ की ओर से आवेश खान और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, मोहसिन खान ने तीन ओवर में एक मेडन और छह रन देकर एक विकेट लिया। दुष्मंथा चमीरा और रवि बिश्नोई को भी एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में गुजरात को हटाकर शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक हैं। लखनऊ की टीम ने सिर्फ तीन मैच गंवाए हैं।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स
केएल राहुल,क्विंटन डीकॉक, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा,आवेश खान, रवि बिश्नोई

कोलकाता नाइट राइडर्स
एरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, शिवम मावी ,हर्षित राणा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews