IPL 2022 : लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रन से हराया

IPL 2022 : लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रन से हराया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां टूर्नामेंट लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल में खेला जा रहा है, जहाँ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 12 रन से जीत लिया है। ये टूर्नामेंट में उसकी लगातार दूसरी जीत है। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 170 का टारगेट दिया था। SRH की टीम 157 रन ही बना सकी। लखनऊ की ओर से आवेश खान 4 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट लिए।

SRH को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, लेकिन उसके बैटर 3 रन ही बना सके। SRH की ओर से सबसे ज्यादा 44 रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए। इसके बाद पूरन (34) का नंबर रहा। हैदराबाद ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। LSG की ओर से कैप्टन केएल राहुल ने 68 और दीपक हुडा ने 51 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़े…नहीं होगी ईलाज में कोई रुकावट! इस साल इन सरकारी हेल्थ इन्श्योरेन्स का करें इस्तेमाल

आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत खराब रही। 16 रन के स्कोर तक टीम ने क्विंटन डिकॉक (1) और एविन लुईस (1) के विकेट गंवा दिए थे। दोनों को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने मनीष पांडे (11) को भी आउट कर दिया। 27 रन तक लखनऊ ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने पारी संभाली।

कप्तान विलियम्सन ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टीम में एक बदलाव किया। तेज गेंदबाद दुष्मंथा चमीरा की जगह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। होल्डर पिछले सीजन में हैदराबाद टीम से खेले थे और इस सीजन लखनऊ के लिए डेब्यू में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे।

यह भी पढ़े…MP News : सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेज के स्टूडेंट्स को मिलेगी अब ये नई सुविधा

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews