IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से हराया

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से हराया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 20वां मुकाबला रा़जस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्य के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहाँराजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से मैच हरा दिया है, राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए और लखनऊ को 166 का टारगेट दिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ 20 ओवर में 162/8 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

आपको बता दें कि क्विंटन डीकॉक (39) टॉप स्कोरर रहे। RR की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलते हुए राजस्थान ने 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे। पारी में 6 छक्के लगाने वाले शिमरोन हेटमायर टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 59 रन की नाबाद पारी खेली। लखनऊ की ओर से गौतम और होल्डर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

युजवेंद्र चहल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने चार विकेट लेकर आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।

रा़जस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन हेटमायर के बल्ले से निकले, उन्होंने 36 गेंद में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्का और 1 चौका निकला।

ये है दोनों टीम
राजस्थान रॉयल्स:
जॉस बटलर, रासी वान देर दुसें, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुश्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews