IPL 2024: केएल राहुल और गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानें किस बात के लिए मिली सजा

IPL 2024: केएल राहुल और गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानें किस बात के लिए मिली सजा

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बीसीसीआई की ओर से बड़ा झटका लगा है। दोनों टीमों के कप्तान पर बीसीसीआई ने 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों ही कप्तानों को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया जिसके बाद बीसीसीआई ने ये फैसला लिया।

BCCI ने राहुल और गायकवाड़ पर लगाया जुर्माना

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप है, जिस वजह से दोनों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि दोनों टीमें तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरा करने में नाकाम रही, जिस वजह से उनके कप्तानों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

प्रेस रिलीज में बीसीसीआई ने क्या कहा?

आईपीएल ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान केएल राहुल पर मैच में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि दोनों ही कप्तानों का इस सीजन में यह पहली गलती है इसलिए सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर ये गलती दोबारा से हुई तो 24 लाख रुपए का जुर्माना के साथ इम्पैक्ट प्लेयर सहित टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल सभी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये जुर्माना के तौर पर लिया जाएगा।

पहली बार दोनों टीमों के कप्तान पर लगा जुर्माना

बता दें कि इस सीजन ये पहली बार है जब एक ही मैच में दोनों टीमें के कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल से पहले ऋषभ पंत पर भी जुर्माना लग चुका है, वहीं केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन पर भी बीसीसीआई जुर्माना लगा चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews