IPL 2024: आईपीएल में RCB और RR की टीमों को लगा बड़ा झटका, टीम के बड़े खिलाडी लौटे अपने देश, नहीं खेलेंगे आईपीएल 2024 के बचे हुए मैच

IPL 2024: आईपीएल 2024 के धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब धीरे-धीरे यह सीजन और भी रोमांचक होता जा रहा है। दरअसल अब सभी टीमों में प्लेऑफ को लेकर जंग देखने को मिल रही है।
IPL 2024: आईपीएल में RCB और RR की टीमों को लगा बड़ा झटका, टीम के बड़े खिलाडी लौटे अपने देश, नहीं खेलेंगे आईपीएल 2024 के बचे हुए मैच

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। दरअसल जब से टीम में विल जैक्स को मौका मिला है टीम एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। शायद यहीं वजह है कि बेंगलुरु की प्लेऑफ करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दरअसल बेंगलुरु ने अपने पिछले पांच मैचों में जीत हासिल की है। जिसमें विल जैक्स का बड़ा हाथ रहा है। लेकिन अब टीम को एक तगड़ा झटका सहना पड़ा है। दरअसल अब विल जैक्स इंग्लैंड लौट गए हैं और उन्होंने आईपीएल से विदा ले ली हैं।

You were incredible in the camp and on the field this IPL. See you soon, lads. 🤗#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 pic.twitter.com/qxyT5rqvU1

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 13, 2024

इसके साथ ही, राजस्थान के जोश बटलर भी टीम से विदा हो गए हैं। विनर खिलाड़ी जोस बटलर ने आईपीएल 2024 को अब अलविदा कह दिया है, जबकि टीम को अभी भी 2 मुकाबले खेलने हैं। वहीं, अब बटलर के अपने देश लौट जाने से राजस्थान की टीम को बचे हुए दो मुकाबलों में जोश की कमी खल सकती है। इसके अलावा, आरसीबी को भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपने आखिरी मुकाबले में जीत की ज़रूरत है, लेकिन इससे पहले ही दो मैच विनर खिलाड़ी इस आईपीएल में बेंगलुरु की टीम से बाहर हो गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के बाद ही, आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 शुरू होगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल 2024 में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दहलीज पर खड़ी हुई हैं। लेकिन यह बड़ा झटका टीम को मुश्किलों में डाल सकता है।

राजस्थान ने शेयर किया एक इमोशनल वीडियो:

जानकारी के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम ने घोषणा की है कि जोस बटलर आईपीएल 2024 में बचे हुए मैचों को मिस करेंगे और वे अपने देश लौट गए हैं। दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि बटलर होटल से निकलते समय हैरान दिख रहे हैं और उन्होंने सभी साथी खिलाडियों से विदा ले ली है। वहीं इसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘जोस भाई की बहुत याद आएगी’।

जानिए क्या है इसके पीछे की वजह:

दरअसल इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ियों को 4 मई से पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20 मैचों की सीरीज के चलते अपने देश वापस लौटना पड़ रहा हैं। वहीं इस कारण, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों में जोस बटलर के साथ-साथ आरसीबी के विल जैक्स और रीस टॉप्ली भी अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। जबकि, केकेआर के फिल साल्ट और पंजाब के जॉनी बेयरस्टो और सैम करन और चेन्नई के मोईन अली भी जल्द ही अपने देश इंग्लैंड की वापसी की योजना बना रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews