IPL 2024: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे हैदराबाद और बेंगलुरु (SRH vs RCB) के खिलाडी, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

IPL 2024: आज आईपीएल 2024 के 17वे सीजन का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जाएगा। आज होने वाला यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2024: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे हैदराबाद और बेंगलुरु (SRH vs RCB) के खिलाडी, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज हैदराबाद के सामने बेंगलुरु की चूनौती होने वाली है। आईपीएल के 41वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने सामने होंगे है। दरअसल यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच पिछला मैच काफी रोमांचक देखने को मिला था।

दरअसल इस सीजन में हैदराबाद की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जबकि बेंगलुरु का यह सीजन काफी खराब जा रहा हैं। वहीं अब आज के मुकाबले में बेंगलुरु की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहे।

वहीं इस मैच से पहले हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसी खेलने वाली है।

कैसी होगी आज की पिच?

जानकारी दे दें कि आईपीएल 2024 का पहला मैच हैदराबाद में जब खेला गया था, तो यहां रनों की बारिश देखने की मिली थी। दरअसल हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर (277) रन बनाया था। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा अंतराल से मैच को नहीं जीत सकी थी। मुंबई इंडियंस ने भी इस मैदान पर 246 रन बना दिए थे।

यहां खेले गए मुकाबले में एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना था। आपको बता दें की हैदराबाद के इस मैदान की पिच फ्लैट रहती है जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। आपको बता दें दें कि इस स्टेडियम में रन चेज करने वाली टीम को ज्यादा फायदा रहता है।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद की टीम – अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, पैट कमिंस।

बेंगलुरु की टीम – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा,मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, कैमरून ग्रीन, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews