IPL 2024 Playoff Scenario: CSK की जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, प्लेऑफ में एंट्री को लेकर तैयार है ये टीमें

IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जाने के लिए सभी टीमों में रेस और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। सीएसके की टीम ने जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल का गणित ही बदल दिया है।
IPL 2024 Playoff Scenario: CSK की जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, प्लेऑफ में एंट्री को लेकर तैयार है ये टीमें

IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 में सभी टीमों की कोशिश है कि अपने अपने मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में एंट्री करें। अभी तक के मुकाबले में किसी भी टीम ने ना तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और ना ही कोई टीम इस रेस से बाहर हुई है। सीएसके की जीत से एक साथ ही प्वाइंट्स टेबल के समीकरण एक बार फिर से बदल गए हैं।

टॉप 4 में सीएसके की वापसी

अपने पिछले दो मैच हार जाने की वजह से रुतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली सीएसके की टीम टॉप 4 से बाहर हो गई थी। लेकिन सनराइसर्ज हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में उसे हराकर टीम ने एक बार फिर टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है। लेकिन इसी के साथ बाकी की तीन टीमों को अपने स्थान से नीचे जाना पड़ा है। वहीं कुल 5 टीमों ऐसी है जिनके पास बराबर 10 अंक हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबला और भी रोचक होगा।

राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के करीब

राजस्थान रॉयल्स इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। अभी तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9 मैच में से 8 मैच जीतकर 16 अंक लेकर प्लेऑफ के बिल्कुल करीब खड़ी है। वहीं इस समय आईपीएल की लेटेस्ट अंक तालिका की बात की जाए तो और केकेआर, सीएसके और सनराइसर्ज हैदराबाद 10 अंक लेकर दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इन टीमों के अलावा एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स भी 10 अंक के साथ मुकाबले में है।

सबसे नीचे ये टीमें

केकेआर और दिल्ली की टीम में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर केकेआर ने 8 मैच खेलकर ही 10 अंक हासिल कर लिए हैं, वहीं दिल्ली की टीम ने 10 मैच खेलकर इतने अंक जुटा पाई है। इसी के साथ गुजरात टाइटंस के पास 8 अंक हैं। वहीं तीन ऐसी भी टीमों है जिनके पास 6 अंक हैं। जिसमें पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियसं और आरसीबी की टीमों के नाम शामिल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews