IPL 2024: आईपीएल 2024 में खेलेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने दी जानकारी, IPL से पहले विराट कोहली को हरभजन सिंह की सलाह

IPL 2024: आईपीएल 2024 में खेलेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने दी जानकारी, IPL से पहले विराट कोहली को हरभजन सिंह की सलाह

IPL 2024: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाने वाला है। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को लेकर साफ कर दिया है कि ऋषभ पंत आईपीएल के आगामी सीजन में खेल सकते है। यानी बीसीसीआई की और से ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया गया है। वहीं इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।

After undergoing an extensive 14-month rehab and recovery process, following a life-threatening road mishap on December 30th, 2022, @RishabhPant17 has now been declared fit as a wicket-keeper batter for the upcoming #TATA @IPL 2024…

— BCCI (@BCCI) March 12, 2024

22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला:

दरअसल आपको बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला जाना है। वहीं इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट हरभजन सिंह ने आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ी बात कही है। दरअसल हरभजन सिंह का मानना है कि अब विराट कोहली में वो बात नहीं रही है, जो पहले हुआ करती थी।

दरअसल भज्जी का कहना है की विराट कोहली ने आरसीबी के लिए आईपीएल के इतिहास में दमदार परफॉरमेंस दिया है। लेकिन इस बार काफी लंबे समय से विराट क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। ऐसे में विराट का पहला मैच धोनी की चेन्नई से होगा है, भज्जी का मानना है की विराट कोहली चेन्नई के मैदान पर ठंडे पड़ जाते हैं।

क्या बोले हरभजन सिंह:

वहीं इसको लेकर हरभजन सिंह ने विराट कोहली को सलह दी है कि “चेपक के मैदान की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है. यहां टेनिस बॉल जैसा उछाल होता है. इस मैदान पर ओपनिंग बल्लेबाजों के लिए यहां मुश्किलें खड़ी रहती हैं. सीएसके पास रवींद्र जडेजा जैसे महान गेंदबाज है, जो स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करता है. उनकी गेंद कभी टर्न करती है, तो कभी नीची रह जाती है. इस तरह की गेंदबाजी को समझ पाना काफी मुश्किल रहता है. कोहली को एक लंबी बल्लेबाजी करनी होगी.”

शमी और प्रसिद्ध टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे आईपीएल:

वहीं दूसरी और बीसीसीआई ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी के इंजरी के चलते IPL 2024 का हिस्सा नहीं होने की जानकारी शेयर की है। दरअसल प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 फरवरी को अपनी सर्जरी कराई थी। जबकि शमी ने भी फरवरी के आखिरी सप्ताह में सर्जरी करवाई थी। जिसके चलते दोनों को बोर्ड ने अनफिट बताते हुए आईपीएल से बाहर कर दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews