IPL 2024: क्या पंजाब की ऐतिहासिक जीत से बदलेगा प्लेऑफ का गेम? जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का हाल

IPL 2024: आईपीएल 2024 में बीते दिन इतिहास का सबसे बड़ा रन चेस देखा गया। दरअसल पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ 261 रन का पीछा करते हुए जीत हासिल की हैं। वहीं पंजाब की क्वालीफाई करने की उम्मीद को बनाए रखा हैं।
IPL 2024: क्या पंजाब की ऐतिहासिक जीत से बदलेगा प्लेऑफ का गेम? जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का हाल

IPL 2024: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल को पूरी तरह बदल दिया हैं। दरअसल यह मुकाबला ईडन गार्डन में हुआ था। जानकारी दे दें कि पंजाब ने इस मैच में साधारण नहीं, बल्कि टी20 इतिहास के सबसे बड़े रन चेस का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं ऐसी ऐतिहासिक जीत के बाद, आईपीएल के प्लेऑफ को लेकर पंजाब की क्वालीफाई करने की संभावना जाग उठी है। इसके साथ ही कल के मैच में एक और बड़ा बदलाव हुआ हैं। दरअसल अब ऑरेंज कैप की रेस में सुनील नरेन भी शामिल हो गए हैं।

IPL पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पंजाब:

दरअसल पंजाब किंग्स, जो इस ऐतिहासिक जीत के बाद, अब IPL पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीज़न में 9 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 जीते और 6 हारे। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स, जो की पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर हैं, अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें 5 जीती हैं और 3 हारी हैं। हालांकि पहले भी केकेआर दूसरे पायदान पर थीं।

टॉप-4 टीमें पॉइंट्स टेबल में इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स – 14 प्वाइंट्स – पहले स्थान पर हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स – 10 प्वाइंट्स – दुसरे स्थान पर हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद – 10 प्वाइंट्स – तीसरे स्थान पर हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स – 10 प्वाइंट्स – चौथे स्थान पर हैं।

नेट रनरेट के आधार पर, तीनों टीमों की पोज़ीशन में थोड़ा सा फर्क है। टॉप-4 के पास अब चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस हैं, जो क्रमश: 8, 8, और 8 पॉइंट्स के साथ पांचवें, छठे, और सातवें पायदान पर हैं। चेन्नई का नेट रनरेट +0.415 है, दिल्ली का -0.386, और गुजरात का -0.974 है।

जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के प्लेयर:

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन इस सीज़न ओपनिंग बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, जिससे उन्हें ऑरेंज कैप में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने 8 मैचों में 44.62 की औसत और 184.02 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जोने 9 पारियों में 430 रन स्कोर बनाया हैं।

पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने पर्पल कैप अपने नाम कर रखी है। उन्होंने 9 मैचों में अब तक 14 विकेट लिए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। तीसरे पायदान पर हैं युजवेंद्र चहल, जिन्होंने भी 13 विकेट झटके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews