IPL 2025 का फाइनल बना T20 इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2025 का फाइनल सिर्फ RCB की पहली जीत की वजह से नहीं, बल्कि व्यूअरशिप के नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के कारण भी ऐतिहासिक बन गया। ब्रॉडकास्टर जियोहॉटस्टार ने 15 दिन बाद जो आंकड़े जारी किए, वो हैरान कर देने वाले हैं। दरअसल इस फाइनल ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा गया T20 मैच बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IPL 2025 का फाइनल बना T20 इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच हर मायने में ऐतिहासिक बन गया। एक तरफ जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती, वहीं दूसरी तरफ ये मुकाबला T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन गया। जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस मैच को देखने वालों की संख्या और वॉच टाइम ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 17 साल से आईपीएल का एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया था। ऐसे में टीम के फैंस को पहले खिताब की उम्मीद थी। दरअसल टीम तीन फाइनल खेल चुकी थी लेकिन एक भी फाइनल में जीत हासिल नहीं कर पाई थी। हालांकि टीम ने आईपीएल के 18 वें सीजन में अपने खिताब के सूखे को खत्म किया और आईपीएल टाइटल जीता।

IPL Final 2025 ने बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

दरअसल ब्रॉडकास्टर जियोहॉटस्टार ने फाइनल के 15 दिन बाद व्यूअरशिप से जुड़े आंकड़े जारी किए। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाबले का कुल वॉच टाइम 31.7 बिलियन मिनट रहा। टीवी पर इस मैच को 169 मिलियन दर्शकों ने देखा, जिसमें 15 बिलियन मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस फाइनल को 892 मिलियन बार देखा गया, जिसमें 16.74 बिलियन मिनट का वॉच टाइम रहा। कुल मिलाकर, यह आंकड़ा बताता है कि T20 इतिहास में इतना देखा गया मैच पहले कभी नहीं हुआ।

इसके अलावा, IPL 2025 फाइनल के दौरान डिजिटल व्यूइंग में 29% की ग्रोथ दर्ज की गई। यानी पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर IPL देखने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ।

Star Sports और JioHotstar ने रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज की

वहीं स्टार स्पोर्ट्स ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर इस सीजन की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2025 सीजन में स्टार स्पोर्ट्स पर कुल 456 बिलियन मिनट का लाइव कवरेज देखा गया, जो किसी भी सीजन के लिए अब तक का सबसे ज्यादा है। जियोहॉटस्टार के सीईओ, स्पोर्ट्स और लाइव एक्सपीरियंस, संजोग गुप्ता ने इसे लेकर कहा, “यह दर्शाता है कि आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है। दर्शकों का ये प्यार हमें नई ऊंचाइयों की ओर ले जाता है।” बड़े स्क्रीन्स पर देखने की आदत और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी के चलते जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप तेजी से बढ़ रही है। IPL जैसे टूर्नामेंट इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण बनते जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews