क्या CSK से खेलेंगे संजू सैमसन? हो गया साफ! चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया बड़ा अपडेट

पिछले कुछ समय से संजू सैमसन को लेकर खबरें वायरल हो रही थीं कि वह आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी बड़ा अपडेट दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या वाकई ऐसा होने वाला है?
क्या CSK से खेलेंगे संजू सैमसन? हो गया साफ! चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले हलचल तेज हो चुकी है। 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। लेकिन इसी बीच संजू सैमसन को लेकर खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम छोड़ सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि दोनों टीमों की ओर से इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया था, लेकिन अब चेन्नई ने इस मामले पर बड़ा अपडेट दिया है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले कुछ समय से चर्चा में है। पहले रविचंद्रन अश्विन ने अचानक आईपीएल से संन्यास ले लिया था। दरअसल, खबरें वायरल हो रही थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर कर सकती है, लेकिन इसी बीच उन्होंने संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, इसी बीच यह भी खबरें आईं कि वाशिंगटन सुंदर के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ट्रेड डील के लिए तैयार हो गई है। तो दूसरी ओर, संजू सैमसन को लेकर अब टीम ने बड़ा अपडेट दिया है।

क्या CSK से खेलेंगे संजू सैमसन?

सोशल मीडिया पर संजू सैमसन को लेकर खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। कहा जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी संजू सैमसन को दी जा सकती है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर नजर आ सकते हैं। दरअसल, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में ही संजू सैमसन शानदार खिलाड़ी हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वह एकदम फिट बैठते हैं। लेकिन अब मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। यानी चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को लेकर कोई भी ट्रेड डील नहीं कर रही है। टीम मैनेजमेंट की ओर से कहा गया है कि अभी उन्होंने किसी भी ट्रेड या नए खिलाड़ी के ट्रांसफर को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबा रिश्ता टूटेगा

जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स का पुराना रिश्ता टूटने का दावा किया जा रहा है। संजू सैमसन पिछले 12 साल से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। 2013 में राजस्थान की टीम ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था। सैमसन ने लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। लेकिन पिछले सीजन में राजस्थान ने अचानक संजू सैमसन को कप्तानी से हटाकर रियान पराग को कप्तानी सौंपी थी। हालांकि कुछ ही मुकाबलों के बाद संजू सैमसन के पास कप्तानी फिर लौट आई थी। लेकिन दावा किया जा रहा था कि संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और संजू सैमसन ने ही टीम मैनेजमेंट से फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा जताई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews