आज IPL 2026 में SRH vs KKR की भिड़ंत, यहां जानिए किसका पलड़ा है भारी? क्या बारिश बिगड़ेगी खेल?

आज आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की दूसरी भिड़ंत होगी। हैदराबाद लगातार पांच मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि कोलकाता वापसी की तलाश में है।
आज IPL 2026 में SRH vs KKR की भिड़ंत, यहां जानिए किसका पलड़ा है भारी? क्या बारिश बिगड़ेगी खेल?

आईपीएल 2026 में जीत का पंच लगाने के बाद आज सनराइजर्स हैदराबाद अपने घर में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने को तैयार है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछली बार हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रनों से हराया था।

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। टीम ने अब तक 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर काबिज है। पिछले पांच मैच उसने लगातार जीते हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति इसके उलट है। टीम ने 8 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और वह आठवें स्थान पर है। आज का मुकाबला कोलकाता के लिए अपनी खोई हुई लय वापस पाने का मौका होगा।

जानिए किसका पलड़ा है भारी?

आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 11 मैच ही जीत सकी है। एक मुकाबला टाई भी रहा था, जिसे कोलकाता ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। राजीव गांधी स्टेडियम में भी कोलकाता ने हैदराबाद को टक्कर दी है। यहां खेले गए 7 मैचों में होम टीम हैदराबाद को 3 और कोलकाता को 4 मैचों में जीत मिली है। यह आंकड़े कोलकाता को मनोवैज्ञानिक बढ़त दे सकते हैं।

अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला

हैदराबाद के लिए इस सीजन में अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला है। उन्होंने 9 मैचों में 209.35 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह 9 मैचों में 15 विकेट झटक चुके हैं और विरोधी बल्लेबाजों के लिए खतरा बने हुए हैं।

युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह से उम्मीदें

कोलकाता को अपने युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह से उम्मीदें होंगी। रिंकू ने अब तक 8 मैचों में 215 रन जोड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.44 का रहा है और वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की दरकार होगी। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी ने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां रन खूब बनते हैं। इस स्टेडियम में अब तक 87 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 38 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 48 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के नाम रहे हैं। यहां का सर्वाधिक टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है।

क्या बारिश बिगड़ेगी खेल ?

3 मई को हैदराबाद में बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम साफ रहेगा और दिन में काफी तेज धूप देखने को मिलेगी। तापमान 27 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 इस प्रकार है:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews