जसप्रीत बुमराह ने शुरू की रेड बॉल से प्रैक्टिस, इंग्लैंड वनडे और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से वापसी की तैयारी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबे ब्रेक के बाद रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल अहमदाबाद में लाल एसजी गेंद के साथ उनकी प्रैक्टिस की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
जसप्रीत बुमराह ने शुरू की रेड बॉल से प्रैक्टिस, इंग्लैंड वनडे और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से वापसी की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर मैदान पर वापसी की तैयारी तेज कर दी है। दरअसल उन्होंने अहमदाबाद में रेड बॉल से गेंदबाजी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं, जिससे साफ संकेत मिला कि अब उनका फोकस आने वाली इंटरनेशनल सीरीज पर है। फिलहाल उन्हें टी-20 मुकाबलों से आराम दिया गया है ताकि वे पूरी तरह फिट होकर लंबे प्रारूप में वापसी कर सकें।

दरअसल आईपीएल के बाद बुमराह गुजरात की घरेलू टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट भी उनकी फिटनेस पर खास नजर रखे हुए है। तेज गेंदबाज होने के कारण उनके वर्कलोड को संतुलित रखना भारतीय टीम की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

इंग्लैंड वनडे सीरीज से होगी इंटरनेशनल वापसी

दरअसल जसप्रीत बुमराह की वापसी का सबसे बड़ा पड़ाव इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में खेला था। इसके बाद चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह इस फॉर्मेट से दूर रहे हैं। वहीं अब करीब 968 दिनों बाद उनकी वनडे टीम में वापसी होने जा रही है। वहीं भारतीय टीम के लिए यह वापसी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि अगले कुछ महीनों में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाने हैं। बुमराह नई गेंद से विकेट निकालने के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज माने जाते हैं।

निराशाजनक रहा आईपीएल 2026

दरअसल आईपीएल 2026 का सीजन जसप्रीत बुमराह के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 13 मैचों में केवल 4 विकेट लिए। उनके आंकड़े इस बार उनके स्तर के अनुरूप नहीं रहे, लेकिन इसके बाद उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार वापसी कर आलोचकों को जवाब दिया। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह ने 8 पारियों में 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लेने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब उनकी नजर इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews