IPL 2024: पर्पल कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे, जानें अन्य खिलाड़ीयों की स्थिति

Jasprit Bumrah

IPL 2024 Purple Cap Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का मुकाबला जारी है। गुरूवार को सीजन का 33वां मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 183 रनों पर ही पंजाब किंग्स को ऑलआउट कर मैच को 9 रनों से जीत लिया। वहीं MI के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की, जिसके कारण बुमराह पर्पल कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए। आइए जानते हैं विस्तार से…

पर्पल कैप पर किया कब्जा

जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें बुमराह IPL 2024 के 7 मैच में कुल 13 विकेट के साथ पर्पल कैप हासिल किया है। वहीं युजवेंद्र चहल ने 7 मुकाबले में 12 विकेट चटकाए हैं।

पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी

  • जसप्रीत बुमराह- 13 विकेट
  • युजवेंद्र चहल- 12 विकेट
  • गेराल्ड कोएट्जी- 12 विकेट
  • खलील अहमद- 10 विकेट
  • कगिसो रबाडा- 10 विकेट

बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन समेत शशांक सिंह और राइली रूसो जैसे महत्त्वपूर्ण खिलाड़ियों का विकेट लेने में सफल रहे। आपको बता दें जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 5.25 की इकोनॉमी से 21 रन देकर 3 विकेट चटकाने में सफल रहे।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews