
एशिया कप 2025 के बड़े टूर्नामेंट पर न सिर्फ एशियाई खिलाड़ियों की नजर है, बल्कि विश्व के क्रिकेट खिलाड़ियों की नजर है। इस बड़े टूर्नामेंट का इंतजार सभी देश कर रहे हैं। दरअसल, इसमें भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला देखने को मिलेगा। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच की कड़ी टक्कर भी दिखाई देगी। वहीं अब इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आगामी एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम देखकर खुशी जताई है। उनके मुताबिक, जसप्रीत बुमराह एशिया कप के सभी मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी दें कि जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मैच जिताने वाला ओवर डाला था, जिसके चलते भारतीय टीम को खिताब जीतने में आसानी हुई थी।
क्या बुमराह नहीं खेलेंगे सभी मैच?
दरअसल, हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने सभी मैच नहीं खेले। चयनकर्ताओं ने उन्हें सीरीज में आराम दिया ताकि उनका वर्कलोड मैनेज हो सके। वहीं, अब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस फैसले की खूब सराहना की है। उनके मुताबिक, बुमराह को फिर से फिट देखकर वह खुश हैं। चयनकर्ताओं ने वर्कलोड मैनेज करने के लिए बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दो मैचों में आराम दिया था, जो शानदार रहा।
जानिए क्या बोले डिविलियर्स?
दरअसल, अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अब डिविलियर्स ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जसप्रीत बुमराह सभी मैच खेलेंगे। मेरी रिपोर्ट्स अच्छी हैं कि उन्हें उन्हीं मैचों के लिए चुना जा सकता है जो मायने रखते हैं और मुझे चयनकर्ताओं की यह बात बहुत पसंद आई है। आपको अपने सीनियर और सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इसी तरह मैनेज करना चाहिए। कुछ चयनकर्ता यह समझते हैं और कुछ नहीं समझते। जब एक बार इन खिलाड़ियों को मैनेज करना शुरू कर देते हैं, तो आप उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी देखते हैं। मुझे यह अच्छा लगा कि जसप्रीत बुमराह के साथ चयनकर्ताओं ने ऐसा करना शुरू कर दिया है।
कैसे रहे हैं आंकड़े?
जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। दरअसल, अब तक उन्होंने मैचों में कई विकेट हासिल कर लिए हैं। उनका टी20 रिकॉर्ड बेहद शानदार है। आईपीएल में भी उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 12 मैचों में उन्होंने 18 विकेट हासिल किए। ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2025 की तरह ही एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

