सौरभ गांगुली के इस्तीफे की खबर को जय शाह ने किया खारिज, कही यह बात, जाने सच

सौरभ गांगुली के इस्तीफे की खबर को जय शाह ने किया खारिज, कही यह बात, जाने सच

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जय शाह (Jay Shah) ने सौरव गांगुली के इस्तीफे की खबर को खारिज कर दिया है। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के इस्तीफे की खबर सोशल मीडिया पर आंधी की तरह फैल गई। सौरव गांगुली के एक ट्वीट से लोगों ने यह अंदाजा लगाया की उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, गांगुली ने यह ट्वीट किया था की वह किसी नए अध्याय में प्रवेश करने जा रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने क्रिकेट सफर के लिए लोगों को धन्यवाद भी किया। लेकिन इस खबर को बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah) ने खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया के कहा की, ” सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने की खबर पूरी तरीके से गलत है, यह सिर्फ अफवाह है। हमारे पास मीडिया के लिए कुछ रोचक आने वाला है और फिलहाल हम उसी पर ध्यान दे रहे है।” उनकी बात से स्पष्ट होता है की आने वाले समय में बीसीसीआई कुछ रोचक ला सकता है।

यह भी पढ़े… कंफर्म! Moto G82 और Moto E32 दोनों तगड़े स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जान लें तारीख और कीमत

दरअसल, बुधवार शाम को सौरव गांगुली ने ट्वीट किया, “1992 में क्रिकेट के साथ मेरी यात्रा की शुरुआत के बाद से 2022 का 30वां वर्ष है। तब से, क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिया है। मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहा है, जिसने मेरा समर्थन किया और मुझे आज जहां मैं हूं वहां पहुंचने में मदद की। आज, मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा। मुझे आशा है कि मेरे जीवन के इस अध्याय में प्रवेश करने पर आप अपना समर्थन जारी रखेंगे।” उनके इस ट्वीट को देखते ही लोगों ने अलग-अलग धारणा बना ली और अलग प्रतिक्रियाएं भी देने लगे। फिलहाल इस बात को जय शाह ने खारिज कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews