भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी, फैमिली इमरजेंसी के चलते प्लेइंग 11 से नाम कटा

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फैमिली इमरजेंसी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें आर्चर का नाम शामिल नहीं है।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दरअसल पहले मुकाबले में भारत को मिली हार के बाद अब दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। लेकिन मैच से ठीक पहले इंग्लैंड टीम को उस समय झटका लगा जब लंबे समय बाद वापसी कर रहे स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फैमिली इमरजेंसी के कारण टीम से अलग हो गए हैं। दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि वह एजबेस्टन टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे।

वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी लाइनअप में जोफ्रा आर्चर का होना विपक्षी टीम के लिए हमेशा खतरा रहा है। दअरसल उन्होंने लगभग चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। साल 2021 में भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलने के बाद वो लगातार इंजरी से जूझते रहे और अब जब उन्हें मौका मिला तो परिवार में हुई इमरजेंसी के चलते टीम से बाहर होना पड़ा है।

जोफ्रा आर्चर के जानें से टीम को बड़ा झटका!

हालांकि जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड ने बहुत सोच-समझकर स्क्वॉड में शामिल किया था। उनकी रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी इंग्लैंड के लिए अहम हथियार हो सकती थी, खासकर भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ जोफ्रा आर्चर घातक साबित हो सकते थे। लेकिन अब टीम को उनके बिना ही उतरना होगा। ऐसे में इंग्लैंड की गेंदबाजी पूरी तरह से क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोश टोंग जैसे गेंदबाजों पर निर्भर करेगी।

क्या भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव?

इस टीम में स्पिन और पेस दोनों का अच्छा मिश्रण नजर आता है। क्रिस वोक्स का घरेलू मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है, और शोएब बशीर से स्पिन विभाग में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। दूसरी ओर, भारत भी इस मुकाबले में मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरने की तैयारी में है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। ऐसे में जोफ्रा आर्चर के बाहर होने से भारतीय बल्लेबाजों को राहत मिली होगी।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग और शोएब बशीर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews