केन विलियमसन ने लगाया शानदार शतक, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम का जलवा

ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने शानदार शतक जड़ते हुए 133 रनों की पारी खेली। उन्होंने 2059 दिन बाद वनडे में शतक लगाया।
केन विलियमसन ने लगाया शानदार शतक, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम का जलवा

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त खेल देखने को मिला। पहले साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीट्जके ने शानदार पारी खेली, तो वहीं न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने जबरदस्त शतक लगाया। विलियमसन ने 2059 दिन बाद वनडे में सेंचुरी लगाई। इसके अलावा न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने 97 रनों की शानदार पारी खेली।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया यह मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया।

बेहद मजेदार रहा मुकाबला

दरअसल, इस समय पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बेहद शानदार नजर आई। टीम ने पहला विकेट 10 ओवर में गंवाया। विल यंग 10 ओवर में 10 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केन विलियमसन ने मैच का पासा पलट दिया।

केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने मिलकर 183 रनों की पार्टनरशिप की

केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने मिलकर 183 रनों की पार्टनरशिप की और न्यूजीलैंड को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। हालांकि, कॉनवे अपने शतक से चूक गए और 97 रन के स्कोर पर जूनियर डाला का शिकार बन गए। फिलिप्स ने 28 रनों की शानदार पारी खेली और विलियमसन के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। विलियमसन ने इस मैच में कुल 133 रनों की पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews