KKR vs RCB Pitch Report: आज विराट कोहली के सामने होंगे सुनील नारायण, कोलकाता और बेंगलुरु के मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

KKR vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक दूसरे के आमने-सामने होगीं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आज के मैच के कुछ खास फैक्टर्स पर नजर डालते हैं।
KKR vs RCB Pitch Report: आज विराट कोहली के सामने होंगे सुनील नारायण, कोलकाता और बेंगलुरु के मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

KKR vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। दोनों टीमें के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच में एक ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स तो दूसरी ओर फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

जानें दोनों टीमों का हाल:

जानकारी दे दें कि कोलकाता का यह इस सीजन का 7वां मैच होगा। वहीं कोलकाता ने 6 मैच में से 4 में जीत हासिल की हैं जिसके चलते टीम 8 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का यह इस सीजन का 8वां मुकाबला होगा। बेंगलुरु ने 7 मैच में से महज 1 में जीत हासिल की हैं जिसके चलते 2 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद है।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला हैं। आपको बता दें की इस मैदान पर हमेशा से ही स्पिनरों का दबदबा रहा है। हालांकि कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद देखी गई है। दरअसल अब यहां पेसर्स को भी अच्छा बाउंस मिलता है। हालांकि शुरू के बल्लेबाज को कुछ ओवर निकालने के बाद इस मैदान पर रन बटोरने में आसानी होगी। आपको बता दें कि इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है। जिसके चलते यहां काफी रन बनते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, सौरव चौहान, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजय कुमार वैशाख, यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews