इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में केएल राहुल ने खेली शानदार पारी, हासिल की नई उपलब्धि

KL Rahul

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। जहां भारत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 110 ओवरों 7 विकेट गवांकर 421 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने 175 रनों की बढ़त बनाई हुई है। वहीं इस दौरान केएल राहुल ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नई उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

ये उपलब्धि किया हासिल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन के खेल में केएल राहुल ने बेहतरी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 69.92 के स्ट्राइक रेट से 123 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। वहीं इस पारी के बदौलत उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी मिली। बता दें उन्होंने घरेलू मैदान में कुल 1000 रन पूरे कर लिए।

रविंद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर बने हुए हैं। जहां रविंद्र जड़ेजा 155 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेल रहे हैं। वहीं अक्षर पटेल 62 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 35 रनों पर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट ही गिरा पाई। इस दौरान टॉम हार्टले और जो रूट ने 2-2 विकेट निकाले। वहीं रेहान अहमद ने 1 विकेट निकाला। जबकि पहले दिन जैक लीच ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट निकाला था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews